हिन्दूकाल संवाददाता हावड़ा. जेबीपुर थाना अंतर्गत शंकरहाटी एक नंबर पंचायत के घनश्याम बाटी इलाके में एक नाबालिग गृहवधू की अस्वाभाविक मौत को लेकर तनाव फैल गया. मृतका की पहचान सुमैया खातून (16) के रूप में हुई है. वह अपने ससुराल में फंदे से झूलते हुए हालत में बरामद हुई थी. पुलिस ने बताया कि वह एक महीने पहले घर से भागकर शादी की थी. वह शादी के बाद ससुराल में ही रह रही थी. मृतका के परिजनों ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस जांच में जुटी है.
