बेलूड़ के टिकमानी मार्केट में चमड़े के कन्वेयर बेल्ट के गोदाम में भीषण आग, दमकल की छह गाड़ियां मौके पर

Spread the love

हिन्दूकाल संवाददाता हावड़ा : बेलूड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत टिकमानी मार्केट में चमड़े के बेल्ट के एक गोदाम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। आग को आसपास के इलाकों में फैलने से रोकने के लिए दमकलकर्मी दोनों तरफ से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

फिलहाल दमकलकर्मी आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन अभी नहीं हो पाया है।


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top