
हुगली 14 नवम्बर । रिसड़ा में छठ व्रतधारियों के सुविधार्थ पूजन सामग्री वितरण सम्पन्न हुआ ।
कार्यक्रम संयोजक विश्व हिन्दू परिषद रिसड़ा प्रखण्ड अध्यक्ष समाज सेवी राजीव सिंह एवँ रंजू सिंह द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी छठ ब्रत धारी लोगों में सूप, साड़ी, फल एवँ पूजन सामग्री वितरित की गयी ।
राजीव सिंह ने बताया कि पूर्ण स्वच्छता से किया जाने वाला लोक आस्था का पर्व छठ पूजा ढलते सूरज और उगते सूरज को अर्ग के माध्यम से हर वर्ग को समानता का सन्देश देता है।
मौके पर विश्व हिन्दू परिषद जिला संपादक राजू सिंह, बजरंग उपेन्द्र रविदास, सूर्य कान्त चतुर्वेदी “मोहन” , शंकर सिंह, राजू पटेल, अरुण मिश्रा, वैभव चतुर्वेदी सहित कई अन्य समाज सेवी भी सामग्री वितरण में सहयोगी रहे ।
