संवाददाता हिन्दूकाल : हावड़ा, अपने संवाददाता। दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी दलों के आंदोलन को लेकर भाजपा ने लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के विरोध में देशभर में रैलियां निकालने का आह्वान किया है। इसी क्रम में मंगलवार को हावड़ा में भाजपा की ओर से एक भव्य महा रैली का आयोजन किया जाएगा।

यह रैली दोपहर 1 बजे शिवपुर काजीपाड़ा से शुरू होकर हावड़ा मैदान तक पहुंचेगी। सोमवार दोपहर हावड़ा में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में भाजपा के जिला नेतृत्व ने इसकी जानकारी दी।
पत्रकार सम्मेलन में तारकेश्वर के विधायक संतु पान, भाजपा हावड़ा जिला सदर अध्यक्ष गौरांग भट्टाचार्य, हावड़ा सदर भाजपा के उपाध्यक्ष अजय मन्ना सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष गौरांग भट्टाचार्य ने बताया कि रैली में पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे और हावड़ा मैदान में सभा को संबोधित करेंगे।
विधायक संतु पान ने विपक्षी दलों के आंदोलन पर सवाल उठाते हुए इसे देश में अराजकता फैलाने वाला बताया। उन्होंने आम नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज हाथ में लेकर इस महा रैली में शामिल होने की अपील की।
भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र और देश की एकता की रक्षा के लिए जनता को आगे आना चाहिए।
