हिन्दूकाल संवाददाता, कोलकाता:-

2026 विधानसभा चुनाव खत्म हो गया। तृणमूल को सत्ता से हटाकर भाजपा ने पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनाई। मैं में चुनाव हुआ था। इस दौरान कोलकाता पुलिस तथा बंगाल पुलिस एवं निर्वाचन कमिशन दफ्तर सरकारी काम के लिए बस और मिनी बस अधिग्रहण की थी। 6 महीना बीत चुका है। अभी भी बस मालिकों को बस की किराया नहीं मिला है।
जानकारी के मुताबिक सितंबर में परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह के साथ बस मालिकों का बैठक हुआ था। दुर्गा पूजा के पहले बस मालिकों को उनका किराया देने का वादा भी किया गया था लेकिन आज 6 महीना बीत चुका है फिर भी बस मालिकों को किराया नहीं मिला। ज्वाइंट काउंसिल ऑफ बस सिंडिकेट पश्चिम बंगाल के सचिव तपन बनर्जी ने कहा कि समस्या गंभीर है। कई बस चालक लोन पर बस चल रहे हैं। ऐसे में पेट भले ही ना भरे, लेकिन ईएमआई तो भरना जरूरी है। सरकार से आग्रह है कि कृपया चुनाव में इस्तेमाल हुए बसों की किराया, प्रदान करे। जिससे परिवहन व्यापार से जुड़े परिवार सहूलियत की जिंदगी बिता सके।
2026 पश्चिमबंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान बस और मिनिबस चुनाव के लिए अधिग्रहण किया गया था।
