किसान संघ का कोलकाता में शक्ति प्रदर्शन, ‘कोलकाता चलो’ के आह्वान पर दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों से पहुंचे किसान

Spread the love

कृषि उत्पादों का उचित मूल्य सुनिश्चित करने और खाद की कीमतों में कमी समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को कोलकाता के रानी रासमणि रोड पर किसान समावेश का आयोजन किया गया। भारतीय किसान संघ के ‘कोलकाता चलो’ आह्वान पर हुगली, बीरभूम, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा समेत दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में किसान संगठन के सदस्य कोलकाता पहुंचे।

शुक्रवार सुबह से ही किसानों का हावड़ा स्टेशन पर जुटना शुरू हो गया था। सुबह करीब 11 बजे किसान संगठनों के सदस्य जुलूस की शक्ल में हावड़ा स्टेशन से धर्मतल्ला स्थित रानी रासमणि रोड के लिए रवाना हुए।

किसानों की प्रमुख मांगों में कृषि उत्पादों का उचित मूल्य दिलाना, खाद की कीमतों में कमी करना तथा किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं का समाधान करना शामिल है। इन मांगों को लेकर आयोजित इस समावेश में दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों से आए किसानों ने हिस्सा लिया।


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top