IOQM 2026 में नारायणा ग्रुप ऑफ स्कूल्स के 12 विद्यार्थियों ने हासिल की शानदार सफलता

Spread the love

Hindukaal samvaddata Kolkata : पश्चिम बंगाल में नारायणा ग्रुप ऑफ स्कूल्स के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित इंडियन ओलंपियाड क्वालिफायर इन मैथमेटिक्स (IOQM) 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा में स्कूल के कुल 12 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

सफल विद्यार्थियों में स्क. मुनाहिद हुसैन ने 70 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं साग्निक रॉय ने 64 अंक, अरमान दत्ता ने 56 अंक, सौमित मिस्त्री ने 45 अंक और नैतिक डांगी ने 42 अंक प्राप्त किए। इनके अलावा वी. चंद्र शांडिल्य, जीत घोष, कुमार कृष्ण, ईशान भारद्वाज, अनिकेत कुमार, रौनक राज सिंह और अनमोल ने भी इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की।

इस उपलब्धि पर नारायणा ग्रुप ऑफ स्कूल्स, पश्चिम बंगाल की सीईओ सुश्री प्रियंका मुखर्जी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता बच्चों की मेहनत, लगन, जिज्ञासा और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों में गणितीय सोच, तार्किक क्षमता और समस्या समाधान की योग्यता विकसित करने पर विशेष ध्यान देता है, जिससे वे भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

नारायणा ग्रुप ऑफ स्कूल्स शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान रखता है। संस्थान में अनुभवी शिक्षकों, व्यवस्थित अध्ययन प्रणाली, नियमित मूल्यांकन और व्यक्तिगत मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाता है। साथ ही ओलंपियाड और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर भी विशेष जोर दिया जाता है।

इस शानदार उपलब्धि पर नारायणा ग्रुप ऑफ स्कूल्स, पश्चिम बंगाल की ओर से सभी 12 सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


Spread the love
Scroll to Top