चाकू दिखाकर युवक से सोने की चेन और मोबाइल की छिनताई, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

तालतला के त्राण भवन के पास वारदात, बैंकशाल अदालत ने 13 नवंबर तक जेल हिरासत में भेजा

हिन्दूकाल संवाददाता

कोलकाता: महानगर में चाकू की नोक पर एक युवक से सोने की चेन और मोबाइल फोन छीनने के आरोप में तालतला थाने की पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना तालतला थाना क्षेत्र के त्राण भवन के निकट की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख अल्तमास और कुशल अली के रूप में हुई है। बुधवार को दोनों को बैंकशाल अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 13 नवंबर तक जेल हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया।

200 रुपये देकर ऑनलाइन ट्रांसफर करने को कहा, फिर की छिनताई

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, सोमवार की रात बागबाजार निवासी एक युवक त्राण भवन के सामने से गुजर रहा था। इसी दौरान एक युवक उसके पास पहुंचा और उसे 200 रुपये नकद देकर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहने लगा।

बताया जाता है कि युवक से बातचीत के दौरान ही वहां दूसरा व्यक्ति पहुंच गया। आरोप है कि उसने चाकू दिखाकर पीड़ित को डराया और अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर युवक के गले से सोने की चेन और उसका मोबाइल फोन छीन लिया तथा मौके से फरार हो गए।

**शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top