Spread the love

हावड़ा के सालकिया में हर रविवार होगी हुगली डॉग संध्या आरती, प्रथम आयोजन में 50 श्रद्धालु हुए शामिल

हावड़ा, सालकिया:
सालकिया स्थित हुगली डॉग परिसर में प्रत्येक रविवार संध्या को नियमित रूप से हुगली डॉग संध्या आरती का शुभारंभ किया गया। प्रथम संध्या आरती में लगभग 50 श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया और भक्ति-भाव से आरती एवं पूजा-अर्चना की।

इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा देना, सामाजिक एकता को मजबूत करना तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को धर्म से जोड़ना है। आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना की।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रत्येक रविवार संध्या को परिवार सहित उपस्थित होकर आरती में भाग लें और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।

स्थान:
4C/1, सालकिया स्कूल रोड, हुगली डॉग के पास, बंसल मार्बल के पीछे, सालकिया, हावड़ा, पश्चिम बंगाल – 711106।


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top