
कोलकाता, जुलाई 2026। श्री जगन्नाथ सेवा समिति खिदिरपुर की सांस्कृतिक इकाई उत्कल द्वारा 16 से 24 जुलाई तक रथयात्रा एवं ओडिशा महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। इसकी घोषणा कोलकाता प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर पाणिग्रही ने की।
16 जुलाई को श्री जगन्नाथ मंदिर, खिदिरपुर से भव्य रथयात्रा निकलेगी, जो भवानीपुर के नॉर्दर्न पार्क पहुंचेगी। 24 जुलाई को वहीं से बहुड़ा यात्रा निकाली जाएगी और रथ पुनः मंदिर पहुंचेगा। अगले दिन मंदिर में भगवान जगन्नाथ का सुना बेश आयोजित होगा।
17 से 23 जुलाई तक चलने वाले ओडिशा महोत्सव में ओडिशी नृत्य, भक्ति संगीत, लोक एवं शास्त्रीय प्रस्तुतियां, नाटक, पारंपरिक ओड़िया व्यंजन तथा संबलपुरी और कटक की हस्त करघा व हस्तशिल्प प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। महोत्सव के दौरान उत्कल सम्मान 2026 से प्रो. पी.के. मिश्रा को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। साथ ही भक्ति गीत, शास्त्रीय नृत्य तथा खीरी पीठा प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा।
