हावड़ा की बेटी सयनतानी घोष ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

Spread the love

हावड़ा की प्रतिभाशाली गायिका सयनतानी घोष ने अपनी मधुर आवाज़ और शानदार प्रस्तुतियों से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हाल ही में उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर शुभकामनाएं एवं सम्मान प्रदान किया गया।इस अवसर पर उन्हें स्मृति-चिह्न, पुष्पगुच्छ और सम्मान-पत्र भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि सयनतानी की सफलता हावड़ा के युवाओं के लिए प्रेरणा है और उनकी मेहनत, समर्पण तथा संगीत के प्रति लगन ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।सयनतानी घोष ने भी सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिले प्रेम और आशीर्वाद से आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती रहेगी। हाल के सीज़न में उन्होंने ज़ी बांग्ला के लोकप्रिय संगीत रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विशेष पहचान बनाई


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top