बड़ाबाजार के व्यवसायियों की शामत, अग्रवाल साहब की दिनदहाड़े पिटाई’

Spread the love

‘शुद्ध शाकाहारी, जिसने जीवन में अंडे छुए तक न हों, उस पर अंडों का बारिश की गई। जिस कुर्सी पर बैठने पर देश की आर्थिक राजधानी के करोड़पति व अरबपति उनको सम्मान देते हैं, उसी पर बैठे-बैठे उनको मां-बहन की गालियां दी गईं, थप्पड़ों से मारा गया। पश्चिम बंगाल में गृहमंत्री अमित शाह का नारा ‘भय आउट भरोसा इन’ की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।बंगाल में सत्ता क्या बदली रसूखदारों की शामत आ गई है। कल तक जो मंचों की शोभा बढ़ाते थे आज अंडे, थप्पड़, लात व जूते खा रहे हैं। देश के आढ़त बाजार में से एक पोस्ता बाजार के शीर्ष पदाधिकारी को गुरुवार को थप्पड़ों से पीटा गया। पोस्ता मर्चेंट एसोसिएशन के सचिव विश्वनाथ अग्रवाल को एसोसिएशन के कार्यालय में घुस कर पीटा गया। अंडे मारे गये। गाली देते हुए थप्पड़ मारे गये। इस घटना से पूरे बड़ाबाजार में रोष है। कोलकाता के बड़ाबाजार इलाके में स्थित पोस्ता मर्चेंट एसोसिएशन का गठन साल 1974 में हुआ। तब से आज तक सेठ साहुकारों व संभ्रांत व्यवसायियों का संगठन सक्रिय है। वाममोर्चा सरकार हो या तृणमूल की सरकार किसी सरकार से इनकी अनबन नहीं हुई। अब बीजेपी की सरकार में तो ऐसी घटना की कल्पना तक नहीं की गई थी। इसके विरोध में पोस्ता मार्केट बंद कर व्यवसायियों ने विरोध किया।


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top