
हावड़ा। पैगंबर हजरत मोहम्मद (स.अ.) के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर नाजिया इलाही के खिलाफ मालीपांचघड़ा थाने में एफआईआर दर्ज करने की मांग उठी है। इस संबंध में अंजुमन गुलामाने पंजतन बैतुलमाल के प्रतिनिधिमंडल ने थाने के प्रभारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि कथित टिप्पणी से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तथा इससे सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है। संगठन ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करने और मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की अपील की।ज्ञापन सौंपने के दौरान एडवोकेट मोहम्मद आरिफ खान, एडवोकेट अताउल मुस्तफा, अलहाज शमीम चिश्ती, एडवोकेट शाहिद सफी, डॉ. वारिस अख्तर, समाजसेवी बदरू रोजा अंसारी, इम्तियाज अंसारी, अता मोहम्मद, शमीमा खान, अब्दुल कय्यूम अंसारी सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।फिलहाल, समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन की ओर से एफआईआर दर्ज होने अथवा आरोपों की पुष्टि को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। मामला कानूनी प्रक्रिया के तहत विचाराधीन बताया जा रहा है।
