भरत तिवारी को न्याय दिलाने के लिए आज बिलौटी में महापंचायत, देशभर से जुटेंगे हजारों लोग

Spread the love

शाहपुर (आरा)। पुलिस के कथित एनकाउंटर में मारे गए बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज बिलौटी गांव में एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस महापंचायत को लेकर गांव सहित पूरे क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की गई हैं और लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।आयोजकों के अनुसार, इस महापंचायत में बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित कई राज्यों से हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम को भरत तिवारी न्याय आंदोलन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।महापंचायत में करणी सेना, परशुराम महासभा, हिंदू महासभा, ब्राह्मण महासभा, हिंदू जागरण मंच समेत विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही कई राजनीतिक दलों के नेता एवं कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।जानकारी के अनुसार, उच्च न्यायालय एवं अन्य न्यायालयों से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ताओं को भी आमंत्रित किया गया है। महापंचायत के दौरान अधिवक्ता भरत तिवारी प्रकरण के कानूनी पहलुओं पर अपने विचार रखेंगे तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आगे की कानूनी रणनीति पर चर्चा करेंगे।महापंचायत को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और आयोजकों को बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम के माध्यम से न्याय की मांग को और मजबूत करने तथा आगे की कार्ययोजना तय करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top