हावड़ा के बांधाघाट क्षेत्र में सामाजिक संस्था Ocean Welfare Society एवं Bandhaghat Vyavasayi Samity के संयुक्त तत्वावधान में, Susrat Foundation के सहयोग से एक निःशुल्क नेत्र जांच (Eye Camp) शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा आंखों से संबंधित समस्याओं की प्रारंभिक जांच करना है।
यह शिविर बांधाघाट शेल्टर होम (लंच घाट के निकट) में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में विशेषज्ञों द्वारा आंखों की जांच की जाएगी तथा आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया जाएगा।
आयोजकों पंकज अग्रहरी एवं अभिषेक धंधानिया ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाने की अपील की है। इस सामाजिक पहल को सफल बनाने में बिमल दुबे, नीरज सिंह एवं टिंकू बेरी का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में यह शिविर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
