माँ वबातारिणी पूजा महोत्सव 2026: रक्तदान शिविर, चित्रांकन प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

हावड़ा, माँ वबातारिणी सेवाश्रम ट्रस्ट द्वारा लायंस क्लब ऑफ हावड़ा के सहयोग से आगामी 26 से 28 जून 2026 तक भव्य माँ वबातारिणी पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों को आमंत्रण पत्र जारी किया गया है।ट्रस्ट के अध्यक्ष मंटू कुमार सांतरा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ वबातारिणी की पूजा पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से संपन्न होगी। कार्यक्रमों की शुरुआत 26 जून को रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर से होगी। इसके बाद 27 जून को मुख्य माँ वबातारिणी पूजा आयोजित की जाएगी।महोत्सव के अंतर्गत 28 जून को चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बच्चों एवं युवाओं की प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा। इसके पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथि एवं प्रतिभागी शामिल होंगे।यह तीन दिवसीय कार्यक्रम एम.के. पैलेस, तेंतुलकुली, डोमजूर, हावड़ा में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top