


मोहम्मद साबिर असारी
मूलभूत सुविधाओं को सुधारने एवं सुपर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल निर्माण पर हुई चर्चाआज उमेश राय सत्यबाला आई डी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की तथा अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर यहां की मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की दयनीय स्थिति को देखते हुए विधायक श्री उमेश राय ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सामग्री शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।बैठक के दौरान अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने तथा मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। विधायक श्री राय ने कहा कि आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।इसके साथ ही विधायक श्री उमेश राय ने इस अस्पताल को भविष्य में सुपर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के रूप में विकसित करने हेतु सरकार से आग्रह करने की बात कही। उन्होंने जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर भी अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।स्थानीय लोगों एवं अस्पताल कर्मचारियों ने विधायक की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में अस्पताल की व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
