
बाली विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी कैलाश मिश्रा जी की शानदार जीत पर समर्थकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जीत की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाई देकर खुशी जाहिर की।
स्थानीय लोगों ने कहा कि कैलाश मिश्रा जी की यह जीत जनता के विश्वास, मेहनत और विकास कार्यों की जीत है। क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में बाली विधानसभा में और तेज़ी से विकास कार्य होंगे तथा जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
समर्थकों ने कैलाश मिश्रा जी को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। पूरे क्षेत्र में उत्साह और जश्न का माहौल देखा जा रहा है।
