हावड़ा में रोज़ेदारों का जुटान, इबादत और इफ्तार से गूंजा बेलूर

Spread the love

हावड़ा, बेलूर: पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बेलूर स्थित हमज़ा अपार्टमेंट, 37 नंबर बी.के. पाल टेंपल रोड, हावड़ा में एक भव्य सामूहिक दुआ और इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन जनाब शकील अहमद अत्तारी साहब की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मशहूर नातख्वां जनाब मेराज अत्तारी साहब ने अपनी मधुर आवाज़ में नात-ए-पाक पेश कर की, जिससे पूरा माहौल रूहानी रंग में रंग गया। इसके बाद सामूहिक दुआ का आयोजन हुआ और मग़रिब की नमाज़ अदा की गई।

इफ्तार और नमाज़ के पश्चात मुख्य अतिथि हज़रत सैयद आज़म अली साहब क़िबला, मुंबई ने अपने संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली संबोधन में रमज़ान मुबारक की फ़ज़ीलत, रोज़े की अहमियत और आपसी भाईचारे के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रमज़ान का महीना इंसानियत, सब्र और इबादत का पैग़ाम देता है, जिसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जनाब फैज़ुर्रहमान अत्तारी साहब, जनाब आज़ाद अत्तारी साहब, जनाब अब्दुस्सलाम अत्तारी साहब और जनाब अफ़रोज़ अत्तारी साहब सहित कई सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में जनाब अफसर अली गुड्डू, जनाब अकबर अली, जनाब आज़ाद अंसारी और जनाब साबिर अली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सहयोग और मेहनत से कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित और सफल रहा।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करते हैं।


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top