
कोलकाता, 22 फरवरी 2026। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित जेईई-मेन 2026 के जनवरी सेशन के परिणामों में एलन करियर इंस्टीट्यूट के कोलकाता सेंटर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी श्रेष्ठता साबित की है।
एलन कोलकाता के सेंटर हेड देबाशीष सान्याल ने जानकारी दी कि क्लासरूम स्टूडेंट नीलअंकन मोंडल ने 99.9377228 पर्सेन्टाइल तथा तनवी झुनझुनवाला ने 99.90 पर्सेन्टाइल स्कोर किया है। तनवी पिछले दो वर्षों से एलन कोलकाता की नियमित क्लासरूम छात्रा हैं।
उन्होंने बताया कि एलन कोलकाता के कुल 36 विद्यार्थियों ने 99 पर्सेन्टाइल और उससे अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 85 विद्यार्थियों ने 95 पर्सेन्टाइल से अधिक स्कोर कर संस्थान का नाम रोशन किया।
संस्थान के सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि देशभर में घोषित 12 ओवरऑल 100 पर्सेन्टाइलर्स में से 8 छात्र एलन से हैं। साथ ही 18 स्टेट टॉपर्स भी एलन करियर इंस्टीट्यूट से रहे।
कोटा के क्लासरूम छात्र कबीर छिल्लर ने 300 में से 300 अंक प्राप्त कर परफेक्ट स्कोर हासिल किया। इसके अतिरिक्त क्लासरूम कोर्स से अर्णव गौतम, शुभम कुमार, भावेश पात्रा, अनय जैन, निमय पुरोहित और चिरंजीब कर ने 100 पर्सेन्टाइल प्राप्त किया। एलन ऑनलाइन रिकॉर्डेड एवं टेस्ट सीरीज कोर्स के छात्र श्रेयस मिश्रा ने भी 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किया है।
इस वर्ष राजस्थान, बिहार, गुजरात, हरियाणा, ओडिशा, दिल्ली-एनसीटी, मध्यप्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़, असम, पुडुचेरी, सिक्किम, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम सहित 18 राज्यों के स्टेट टॉपर्स एलन के विद्यार्थी रहे।
रिजल्ट्स की प्रामाणिकता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एलन ने अपने परिणामों का वैलिडेशन देश की प्रतिष्ठित ऑडिट फर्म EY India से भी करवाया है।
जेईई-मेन 2026 के इस परिणाम ने एक बार फिर एलन को देश के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों में स्थापित करते हुए विद्यार्थियों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन और सुदृढ़ शैक्षणिक प्रणाली को प्रमाणित किया है।
